फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विवाह घर में हंगामा, संचालक से मांगी दस लाख की रंगदारी

Sun, 21 Apr 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के रामापुर बाजार में स्थित विवाह घर में शुक्रवार की रात विवाह के दौरान असलहों से लैस तीन लोगों ने जमकर हंगामा काटा। इससे शादी में शामिल होने आए लोग जान बचाकर भागे। संचालक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले।
विज्ञापन

रामापुर बाजार स्थित विवाह घर में शुक्रवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे पड़ोसी गांव के तीन युवक असलहा लेकर पहुंचे। वे हंगामा करते हुए कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की। जानकारी पर विवाह घर के संचालक उमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उसने भी अभद्रता करते हुए दस लाख की रंगदारी मांगी। जिससे हर कोई दंग रह गया।
सूचना पर फतनपुर पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दो आरोपी भाग निकले। जबकि एक आरोपी असलहे के साथ पुलिस के हाथ लग गया। विवाह घर संचालक उमेश की तहरीर पर पुलिस ने सोनू उपाध्याय, अर्जुन उपाध्याय और कृष्णा उपाध्याय के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोनू उपाध्याय को जेल भेज दिया।
विज्ञापन




आग लगने से खेत में रखा भूसा जला
महेशगंज के भैंसाना निवासी रामनेवाज गौतम ने गेहूं की मड़ाई खेत में कराने के बाद भूसा वहीं छोड़ दिया। शनिवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने भूसे में आग लगा दी। जिससे करीब 12 हजार रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।





युवती से छेड़छाड़ करने वालों पर केस दर्ज
महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव के रहने वाले युवक ने शुक्रवार को उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।




युवती को भगा ले जाने पर मुकदमा दर्ज
नगर पंचायत हीरागंज बहोरिकपुर गांव की एक युवती को पड़ोसी युवक पांच दिन पहले बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अंकित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें