फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एटीएम कार्ड चोरी कर 40 हजार निकाले

Sun, 21 Apr 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन की कवर में रखा गया एटीएम कार्ड चोरी कर टप्पेबाजों ने दो एटीएम पर जाकर 40 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कंजा गांव निवासी धीरज प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपने मोबाइल की कवर के भीतर अपना एटीएम कार्ड रखा था। एटीएम कार्ड चोरी जाने के बाद चोरी करने वाले युवक ने उनके खाते से एसबीआई तथा एचडीएफसी बैंक के एटीएम से दो बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए।
मैसेज आने पर उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक को जानकारी दी। जिस पर उन्होंने कार्ड से लेनदेन को रोक लगाने की कार्रवाई करते हुए पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें