जिले के बैंकों में बिना दावों वाली संपत्ति के रूप में 1.63 अरब रुपये जमा हैं। अब तक 454 उपभोक्ताओं ने 4.16 करोड़ के लिए दावा किया है।
वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाली संपत्तियों के लिए आपका पूंजी, आपका अधिकार के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को विकास भवन के समीप स्थित अफीम कोठी सभागार में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिसका उद्देश्य नागरिकों को वित्तीय संपत्तियों का दावा करने के लिए सशक्त बनाना रहा।
जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को बैंक जमा, बीमा पॉलिसी, लाभांश, शेयर और म्यूचुअल फंड की आय जैसी बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों की जानकारी दी गई।
सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने बैंक शाखा प्रबंधकों को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। संचालन शिशिर खरे ने किया। इस मौके पर आशुतोष चौबे, मनोज सिंगला, राकेश कुमार, नारायण, रवि रंजन, प्रदीप पुष्पजीवी रहे।