फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आरपीएस एकेडमी अयोध्या व स्टेडियम ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय इंदिरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आरपीएस एकेडमी अयोध्या ने आरपी रस्तोगी एकेडमी व दूसरे मुकाबले में स्टेडियम प्रतापगढ़ ने जैदी एकेडमी प्रयागराज को हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में आरपीएस एकेडमी अयोध्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 199 रन बनाए। आशुतोष यादव ने 45, शत्रुंजय ने 49 व अभिषेक ने 31 रनों का योगदान दिया। आरपी रस्तोगी एकेडमी के अंश और आकाश ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में आरपी रस्तोगी एकेडमी की टीम 15.5 ओवर में 59 रनों पर ढेर हो गई। आरपीएस एकेडमी के अंश ने चार, इंद्रेश यादव ने तीन व शिवम कुमार ने दो विकेट झटके। इंद्रेश यादव मैन ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरे मैच में स्टेडियम प्रतापगढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 171 रन बनाए। सक्षम ने 55 और उत्कर्ष पाल ने 30 रनों का योगदान दिया। जैदी एकेडमी प्रयागराज के तन्मय केसरवानी ने पांच विकेट झटके। जवाब में जैदी एकेडमी प्रयागराज 100 रन पर ऑलआउट हो गई। सौरभ सिंह ने 42 व सुधांशु शुक्ला ने 21 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

मेजबान टीम के आशीष यादव ने चार, विष्णु सरोज ने दो विकेट लिए। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज, रंजीत यादव, सचिन शुक्ला, आदित्य शुक्ला, कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह, अनुज श्रीवास्तव, विनीत मिश्र व ऋतिक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें