फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकुलाही नदी में डूबने से आरपीएफ के सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के खजुरनी गांव में मंगलवार को बकुलाही नदी में डूबने से आरपीएफ के सिपाही की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी रवि कुमार वर्मा (28) पुत्र बालादीन वर्ष 2013 में आरपीएफ में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में उसकी तैनाती मुगलसराय में थी। एक सप्ताह पहले वह अवकाश पर घर आया था। मंगलवार की सुबह वह अपने भाई बहराइच व पिता बालादीन के साथ बाइक से खजुरनी जाने के लिए निकला था। बहराइच ने बताया कि खजुरनी में बकुलाही नदी के किनारे रवि शौच के लिए चला गया। अचानक वह नदी में गिरकर गहरे पानी में डूबने लगा। भाई को डूबते देख वह भी नदी में कूद पड़ा। शोरशराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग भी दौड़ पड़े।
नदी का बहाव तेज होने के कारण रवि का पता नहीं चला। करीब एक घंटे तक लोग उसकी खोजबीन करते रहे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे बाद रवि का शव नदी में उतराता मिला। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। खजुरनी में इस बात की चर्चा होती रही कि मछली पकड़ने के दौरान रवि नदी में डूबा था। हालांकि पुलिस व परिजन इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी रवि कुमार वर्मा का विवाह पूनम के साथ हुआ था। घटना के बाद पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल था। तीन साल का बेटा अभिनव भी पिता के शव से लिपटकर बिलखता रहा। छोटा बेटा अभी पांच माह का है।
पहले भी जा चुकी है लोगों की जान, मछली मारने वालों का लगा रहता है तांता
नगर कोतवाली के खजुरनी से गुजरी बकुलाही नदी में चेकडैम बना है। पुल के करीब बने चेकडैम में अक्सर गर्मियों में लोग नहाने जाते हैं। यहां पहले भी कई लोगों की नदी में डूबने से जान जा चुकी है। फिर भी दिन भर मछली मारने वालों का तांता लगा रहता है। कई बार पुलिस लोगों को वहां से भगा चुकी है, लेकिन लोग फिर जमघट लगा देते हैं।
भाजपा नेता से पंगा लेने वाले चौकी इंचार्ज हटे
प्रतापगढ़। भाजपा नेता सुनील गोयल के खिलाफ दुकान खोलने पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराना चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। भाजपा नेता के दबाव में चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज को हटाते हुए मोहनगंज भेज दिया गया। चर्चाओं के अनुसार शनिवार को भाजपा नेता सुनील गोयल की भदरी हाउस वाली फर्नीचर की दुकान खुली थी। पल्टन बाजार इलाके में दुकान के विवाद को लेकर भीड़ भी लगी थी। यहां भाजपा नेता व दूसरे लोगों से पुलिस की मौजूदगी में टकराव की नौबत आ गई थी। यह देख चौकी प्रभारी ने कड़ा रुख अपनाया। जिसका असर यह हुआ कि भाजपा नेताओं के दबाव में चौकी प्रभारी डीएन यादव को मोहनगंज पुलिस चौकी का प्रभारी बना दिया गया। चौकी प्रभारी मोहनगंज विवेक मिश्रा को मकंद्रूगंज की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्रवाई की लोगों में खासी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें