फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वाराणसी होते हुए आजमगढ़ तक जाएंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो से जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाने वालीं दो बसें आजमगढ़ तक जाएंगी। यात्रियों की सहूलियत के साथ आमदनी में इजाफा करने के लिए निगम ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है। अगले सप्ताह से बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस रोडवेज बस डिपो से वाराणसी के लिए एक घंटे के अंतराल पर दो बसों को रवाना किया जाता है। सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच डिपो से दोनों बसें वाराणसी के लिए संचालित होती हैं। दोनों बसें पट्टी के रास्ते चांदा, ढ़कवा वाया जौनपुर होते हुए वाराणसी तक जाती हैं। ऐसे में आजमगढ़ जाने वाले यात्रियों को वाराणसी से दूसरी बस पकड़नी पड़ती है। लेकिन, अब वहीं आजमगढ़ के लिए जाएगी ताकि यात्रियों को बस बदलनी न पड़े। रोडवेज डिपो से पूर्व निर्धारित समय पर ही बसों को आजमगढ़ के लिए रवाना करेगा।
विज्ञापन

वर्जन
आजमगढ़ तक रोडवेज बसों को भेजा जाएगा। यात्रा को सुगम बनाने के लिए वाराणसी जाने वाली दो बसों को आजमगढ़ तक भेजने की तैयारी की गई है।
सत्यप्रकाश यादव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें