फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर मौत

Wed, 03 May 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन

रायबेरली में आधी रात हुआ हादसा, लालगंज के थे रहने वाले, आ रहे थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। रायबरेली शहर में आधी रात रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लालगंज इलाके में स्थित अपने घर आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रायबरेली रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई निवासी शुभम सिंह(30) पुत्र संजय सिंह एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। इसी गांव का रहने वाला सनी सिंह(32) पुत्र वीरेंद्र सिंह पोल्ट्री फार्म की एक कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। दोनों दोस्त थे और रायबेरली में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। सोमवार को कामकाज निपटाने के रात 11 बजे दोनों बाइक से अपने गांव रायपुर तियांई के लिए निकले। रायबरेली शहर के सिविल लाइन्स चौराहे पर स्थित फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल भराने के बाद दोनों घर के लिए आगे बढ़े। पेट्रोल पंप के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पहुंचते ही प्रतापगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक समेत दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली की जिला अस्पताल भेजा। पहचान होने पर स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो रोते बिलखते घरवाले रायबरेली रवाना हो गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव घर पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों व रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। देर शाम परिजन शव को लेकर मानिकपुर गंगा घाट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें