फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में गढ्ढामुक्त होंगी सड़कें, 30 जून तिथि तय

Fri, 07 Jun 2019 11:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रयागराज
विज्ञापन
सड़क पर धमाके के बाद दरारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी फरमान पर अमल हुआ तो शहर की सड़कें 30 जून तक गढ्ढामुक्त हो जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण से पहले शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने यह निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों को तहसील और ब्लाक में रात्रि प्रवास का भी आदेश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 16 जून के बाद किसी भी समय आ सकते हैं। वह योजनाओं की समीक्षा के साथ निरीक्षण भी करेंगे। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने बैठक ली। उन्होंने जनशिकायतों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। कुंभ में बनी सड़कें अभी से धंसने लगी हैं। मंडलायुक्त ने 30 जून से पहले सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया। विभागवार विकास की योजनाओं और उसके लिए आवश्यक भूमि के निर्धारण पर चर्चा हुई। डीएम ने विभागों से आवश्यकत भूमि का विवरण मांगा। मंडलायुक्त ने आय, जाति आदि प्रमाणपत्र बनाने में तत्परता दिखाने की बात कही। उन्होंने कुंभ में लगी एलईडी लाइटें तथा अन्य सामगियों का जरूरत के अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

बिजली के बड़े बकाएदारों के साथ कड़ाई से वसूली किए जाने का निर्देश दिया। बिल जमा न करने वालों को 30 जून तक आरसी जारी करने का भी आदेश दिया। मंडलायुक्त का खासतौर पर, प्रमुख मार्गों पर सफाई का जोर रहा। उन्होंने आवास, विकास तथा जनकल्याण की अन्य योजनाओं, गोशालाओं के निर्माण तथा वहां पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, पालिथीन पर प्रभावी रोक आदि की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं की भी समीक्षा की। मंडलायुक्त ने डॉयल 100 को और स्मार्ट करने की जरूरत बताई। दूध की डेयरियों से शहरियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने का भी निर्देश दिया। अतिक्रमण हटाने, दोबारा कब्जा न होने पाए इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने यातायात, जहरीली और अवैध शराब की बिक्री पर रोक आदि को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें