नवरात्र के नौवें दिन देवी धाम और मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। वह मैया के दर्शन के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। मैया का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार को मां आदि शक्ति के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। हवन व कन्याभोज कराकर अनुष्ठान पूर्ण किया गया।
मां बेल्हा देवीधाम में भोर में महाआरती के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। जो देरशाम तक चलता रहा। सुबह नौ बजे के बाद हवन व कन्याभोज का क्रम भी शुरू हो गया। मां चंद्रिकन देवी धाम में रामनवमी को 1001 कन्या भोज का आयोजन किया गया।
मेला प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हरि मंगल सिंह के साथ उनके सहयोगियों की टीम ने कन्याओं की सेवा में लगी रही। इसी तरह मां वाराही देवी धाम, मानिकपुर स्थित मां ज्वाला देवी धाम, मां संकट हरणी देवी धाम में दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंचे।
आज करें पारण
पारण के विधान के बारे में आचार्य आलोक ऋषिवंश ने बताया कि दशमी पर मंगलवार को पूजन-अर्चन करने के बाद सुबह आठ बजे से 10 बजे तक पारण कर सकते हैं।
कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
फतनपुर थाना परिसर स्थित प्राचीन मंदिर में नवरात्र की नवमी तिथि पर पुलिसकर्मियों ने कन्या पूजन किया। कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाया और विधिवत पूजन कर भोग-प्रसाद ग्रहण कराया।
बाबा बेलखरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु
नवरात्र पर सोमवार को साप्ताहिक मेले के अवसर पर पौराणिक बाबा बेलखरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।
भजन संध्या से बही आस्था की बयार
सांगा पट्टी गांव में चल रहे दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार शाम सात बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि उर्वशी, सुर संग्राम प्रसिद्ध भजन गायक हरिओम तिवारी और भजन गायिका सेजल ठाकुर ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां दी। इस दौरान दिनेश तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, इन्साफ बहादुर सिंह, संजय मिश्रा, दिनेश चंद पांडेय मौजूद रहे।
नवरात्र नवमी पर मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार। संवाद
नवरात्र नवमी पर मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार। संवाद
नवरात्र नवमी पर मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार। संवाद
नवरात्र नवमी पर मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार। संवाद
नवरात्र नवमी पर मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार। संवाद