फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनूप के शतक से जीता राइजिंग स्टार

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मीराभवन स्थित स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को राइजिंग स्टार और आत्रेय एकेडमी के बीच मैच हुआ। राइजिंग स्टार ने 11 रन से मैच जीत लिया। शतकीय पारी खेलने वाले अनूप सरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। अनूप सरोज ने 100 रन पारी खेली। संस्कार सिंह ने 45 रन का योगदान दिया। आत्रेय एकेडमी की ओर से आर्यन और अनंत ने दो-दो विकेट झटके। अनमोल को एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आत्रेय एकेडमी की टीम 40 ओवर में 175 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आरव ने 35, विराट ने 25 और सूर्यांश ने 13 रन बनाए। राइजिंग स्टार की ओर से शिवांश गुप्ता ने पांच और आदर्श दुबे ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन

मुकाबले में अंपायर की भूमिका मोहम्मद सैफ और सचिन गुप्ता ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल सचिव दुर्गेश तिवारी, सचिन शुक्ला, विक्रम प्रताप सिंह, निखिल राणा, महेंद्र कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें