फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी चंद्रदत्त सेनानी

Mon, 28 Aug 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। स्वतंत्रता सेनानी चंद्र दत्त सेनानी की पुण्यतिथि पर सोमवार को अखिल भारतीय श्रीचंद्र दत्त सेनानी स्मारक न्यास ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनको नमन किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, समाजसेवी आनंद मोहन ओझा, जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान, सीएमएस डाॅ. रीना प्रसाद, विवेक उपाध्याय और रामकृष्ण शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीला पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्र दत्त ने देश की रक्षा की खातिर अंग्रेजी हुकूमत की दी गई सरकारी नौकरी को ठाेकर मार दी। उन्होंने गांधीजी के साथ आंदोलन कर देश को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके पुत्र भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी भी सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर सारिका श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी, राम प्रकाश तिवारी, डाॅ. सुभाष खत्री, सुरेश शुक्ल, न्यास के प्रवक्ता अवधेश मणि त्रिपाठी, विश्वजीत, सुरेश त्रिपाठी, राम लखन, रवि विश्वकर्मा, गुल हसन, मुनीर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें