संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। ईसीपुर स्थित सुभाष चंद्र बोस इंटरमीडिएट कॉलेज में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। किसान नेताओं ने सम्मेलन की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आरडी यादव ने की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि और पर्यवेक्षक कॉमरेड कल्पनाथ गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि किसानों के समक्ष उनके अस्तित्व को बचाने का खतरा मंडरा रहा है। फसलों की लागत भी निकालना किसानों के मुश्किल हो रहा है। जंगली जानवरों, आवारा गोवंश और मौसम की मार भी उन्हें झेलनी पड़ रही है। औने पौने दाम पर आढ़तिया फसलों को खरीद कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव निर्भय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर राजमणि पांडेय, विनोद सुमन, महारानी दीन विश्वकर्मा, महाबली मौर्य ,रशीद अहमद, उदय राज पटेल, हेमंत नंदन ओझा, राधेश्याम पटेल, अमित पटेल, विनय कनौजिया, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।