फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार की सुबह हुई 11 मिमी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। किसानों के चेहरे खिल उठे। लगभग दो घंटे रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। हालांकि बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई स्थानों पर तार और पोल टूटने व पेड़ उखड़ने से भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह से बादल छिटपुट बरसात कर गायब हो जा रहे थे। दिन में निकलने वाली धूप से मौसम में उमस बना हुआ था। शनिवार को उमड़-घुमड़ कर आए बादल ने झमाझम बरसात की। सुबह करीब दस बजे करीब आधे घंटे बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश शुरू हुई। करीब दो घंटे हुई बारिश से यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर सवारी और भारी वाहन ही नजर आए। हालांकि तेज बारिश के चलते जीआईसी व दूसरे स्थानों पर बिजली के तार व पोल टूटने के साथ पेड़ उखड़कर गिर गए। कुंडा, जलालपुर, सकरदहा, जहानाबाद, संग्रामगढ़, चौसा, हथिगयां, लालगंज, बहोरिकपुर, जेठवारा, अजगरा व रानीगंज फीडर से दस घंटे बिजली कटौती की गई।
शहर में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल रही। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के नालों में पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बहना शुरू हो गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें