फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्र के परिजन को मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पांच सूत्रीय मांगपत्र जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जेठवारा में फंदे से लटककर जान देने वाले छात्र के स्वजन को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा ने कहा कि जेठवारा थाना क्षेत्र के 12 वीं के छात्र शिवम सिंह को यदि प्रवेशपत्र मिल गया होता तो शायद आज वह जान न देता। फीस जमा न होने के कारण उसे कॉलेज प्रबंधक ने प्रवेश पत्र नहीं दिया। जिसके चलते फंदे से लटककर जान दे दिया।
उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने केे साथ छात्र के स्वजन को 25 लाख मुआवजा दिया जाए। दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। महेंद्र शुक्ल ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। इस अवसर पर वेदांत तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, आशीष शुक्ल, मो.दिलशाद, रियाज सुलतान, रवि प्रताप सिंह, विजय तिवारी, प्रभात रंजन, मानस तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें