फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से हुई युवक के मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। सूचना के बाद पहुंचे सीओ लालगंज ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। पत्नी को हिरासत में लेने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

उदयपुर के खानीपुर निवासी चंद्रपाल सिंह की शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में मौत का कारण पारिवारिक कलह सामने आई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार को मृतक की मां धनाऊ देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि बहू उसके बेटे के साथ अक्सर दुर्व्यवहार करती थी। उसे खानापानी भी नहीं देती थी। मां ने बहू पर बेटे का जहर देकर मार डालने का आरोप भी लगाया।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन हंगामा करने लगे। लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। शाम पांच बजे सीओ लालगंज अपने साथ सांगीपुर की फोर्स लेकर पहुंचे। सीओ जगमोहन ने परिजनों को समझा बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया। परिजनों के आरोप को देखते हुए पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया। भरोसा दिलाया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें