फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शिव मंदिर परिसर में थूकने से मना किया तो पीटा, मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैमा गांव में शिव मंदिर परिसर में थूकने से मना करने पर जमकर लाठी-डंडे चले। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से भी वार किए। हमले में एक महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं। घटना से गांव में तनाव है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


हथिगवां के नउवन का पुरवा कैमा गांव निवासी महाबीर का आरोप है कि 25 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह घर के बगल शिव मंदिर परिसर स्थित चबूतरे पर बैठा था। उसी समय गांव के पीर मोहम्मद अपने रिश्तेदार सामिर के साथ वहां पहुंचा और गुटका खाकर थूक दिया। महावीर ने उसे थूकने से मना किया तो वह नाराज होकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद सगे संबंधियों के साथ महावीर के घर पहुंचा। उसे और परिजनों को गलियां देते हुए लाठी-डंडे पीटा और कुल्हाड़ी से वार किया। पीड़ित महावीर की तहरीर पर पुलिस ने सामिर, पीर मोहम्मद, आकिब, साकिब, बरकतुन निशा, वसीम, सामिर, नूर आलम, यासीन व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना से गांव में तनाव के चलते पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। एसओ संतोष सिंह का कहना है पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें