आसपुर देवसरा। पशु शेड का भुगतान न होने से नाराज आसपुर देवसरा इलाके के बीस क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि विकास खंड अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पशु शेड का निर्माण पूर्ण होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। करीब दो घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए भाजपा विधानसभा पट्टी प्रचार प्रसार प्रमुख चंद्र प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समझाया तो वे किसी तरह माने। उन्हें खंड विकास अधिकारी से बात कर भुगतान के बारे में आश्वासन दिया गया। प्रदर्शन में पिंटू सिंह, श्रीकांत सरोज, गायत्री देवी, बबीता यादव, राममिलन, सचिन यादव समेत कुल बीस क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे। संवाद