फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आयुष्मान लाभार्थी की सूची में शामिल मरीज का ऑपरेशन करने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज ने ऑपरेशन के नाम पर तीस हजार रुपये नहीं दिए तो डॉक्टर ने उसे ओटी से बाहर निकाल दिया। जबकि मरीज आयुष्मान योजना का लाभार्थी है। सूचना पर विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल अस्पताल पहुंचकर सीएमएस से मिलकर नाराजगी व्यक्त की। जिस पर सीएमएस ने जल्द गोल्डन कार्ड बनवाकर मरीज का ऑपरेशन कराने की बात कही।
विज्ञापन

प्रयागराज के मऊआइमा थाना के बाका जलालपुर निवासी सुभाष पटेल दो दिन पहले गिर गए। सुभाष के पिता छोटेलाल ने बताया कि उसके बेटे के बाएं पैर का कूल्हा टूट गया। बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार को आर्थो सर्जन ऑपरेशन करने के लिए ओटी में लेकर गए।
ऑपरेशन के नाम पर तीस हजार रुपये की मांग करने लगे। पैसा की जगह जब आयुष्मान पात्रता पत्र दिखाया तो डॉक्टर ने उसके बेटे को ओटी से बाहर निकाल दिया। परिजन इसकी जानकारी विश्वनाथगंज विधायक को दिए। वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सीएमएस से मुलाकात किए।
विज्ञापन

पैसा के लिए मरीज को ओटी से बाहर निकालने की जानकारी दी। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने विधायक के सामने परिजनों को आश्वासन दिया कि पात्रता सूची के बाद गोल्डन कार्ड जारी होता है। जल्द ही गोल्डन कार्ड बनवाकर मरीज का ऑपरेशन मुफ्त में कराया जाएगा।
इस मामले में सीएमएस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मरीज के पास पात्रता सूची है। मगर उसका गोल्डन कार्ड नहीं बना है। गोल्डन कार्ड बनवाया जा रहा है। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया जाएगा। चिकित्सकों ने पहले ही गोल्डन कार्ड की मांग की। परिजन नहीं दिखा पाए। इस लिए सर्जिकल समान खरीदकर लाने के लिए बोले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें