मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने अधिवक्ता की भयाहू का इलाज करने से मना किया तो पीड़ित अधिवक्ता ने इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री को ट्वीट करके की है। पट्टी कोतवाली के बाहूपुर निवासी अधिवक्ता अतुल कुमार सिंह के छोटे भाई की पत्नी गर्भवती थी। 21 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में पहुंचे। अतुल का आरोप है कि ड्यूटी पर मिले डॉ. अंजनी ने यह कहकर इलाज करने से मना कर दिया कि अधिवक्ता की वह भयाहू हैं। मरीज को प्रयागराज रेफर करना होगा। जिले में इनका इलाज नहीं हो पाएगा। परिजन प्रसव पीड़िता को जैसे ही प्रयागराज के लिए लेकर निकले कि अस्पताल परिसर में ही अधिवक्ता की भयाहू ने बेटी को जन्म दे दिया। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, डीएम और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ट्वीट कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।