फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पुरानी रंजिश में सगे भाइयों को मारी गोली, रानीगंज में हुई सनसनीखेज वारदात

Wed, 19 Feb 2025 12:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जाहिद अली नामक एक युवक को उसके ही गांव के कुछ लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
नवविवाहिता को गोली मारी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जाहिद अली नामक एक युवक को उसके ही गांव के कुछ लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है ।

विज्ञापन


जाहिद अली के अनुसार, कुछ दिन पहले ही उनके बड़े भाई पप्पू को आरोपी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद जाहिद ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। उसी की रंजिश को लेकर आरोपी लोग जाहिद को मारने के लिए आए और उन्हें गोली मार दी।

इस घटना में जाहिद के अलावा उसके छोटे भाई इरशाद को भी गोली लगी, जिससे वह भी घायल हो गया। दोनों घायल भाइयों को परिजनों ने रानीगंज ड्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी प्रभाकर साहनी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें