फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ब्लैकमेल कर किशोरी से दुष्कर्म, पैदा हुए बच्चे का भी कर दिया सौदा

Mon, 26 Jun 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद जन्मे बच्चे का सौदा करने व फिर दोबारा दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ आखिरकार पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। आरोपी एक ही परिवार व अस्पताल संचालक हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे व बहू की मौत के बाद आर्थिक तंगी को देखते हुए छह वर्ष की बालिका को अपने परिचित जेल चौकी क्षेत्र की रहने वाली अख्तरी बेगम को दिया था। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व अख्तरी के बेटे अक्षय बाबू ने किशोरी का नहाते समय वीडियो बना लिया था। जिसके बाद वह उसे धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी गर्भवती हो गई।
जानकारी के बाद अख्तरी समाज का भय दिखाकर उसे खामोश कर दिया। 14 मार्च 2023 को विक्रम चौराहे पर स्थित नर्सिंग होम में पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन अख्तरी ने जन्म देने वाली किशोरी को बताया कि वह मृत पैदा हआ था। बाद में उसे पता चला कि उसका बच्चा जिंदा है। वह बच्चे को देखने की जिद करने लगी तो लोगों ने उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि 6 जून 2023 को अक्षय बाबू किशोरी को फिर अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। जिसके बाद पीड़ित किशोरी ने आपबीती बहन को सुनाई। इस मामले की शिकायत पीड़िता की बहन ने पुलिस अधीक्षक से करते हुए इंसाफ मांगा। एसपी के आदेश पर रविवार को अक्षय बाबू, अख्तरी बेगम, रशीद, बिस्मिल्लाह नर्सिंग होम के संचालक व संचालिका, छोटे बाबू, शेबा, अब्बास और नाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें