फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

शौच गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जेठवारा थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम शौच को गई थी। आरोप है कि सूनसान स्थान देखकर गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने गांव के अनिल प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उधर, नगर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ कुछ लोग छेड़छाड़ करते हैं। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। पुलिस एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें