फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने रिश्ते को किया कलंकित

Wed, 20 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीड़िता की मां ने बेटी के साथ कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि बेटी गांव के एक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। दो माह पूर्व बेटी को अकेला देखकर युवक घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को भ्‍ाी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


करीब पंद्रह दिन पूर्व आरोपी किशोरी को अकेला देख घर में घुसा और उसे जबरन दवा खिला दिया। पीड़िता की मां का कहना है बेटी की तबियत ठीक न देख उसे शंका होने लगी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने महिला आरक्षी को बुलवाया और पीड़िता से पूछताछ की। इस बावत प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय का कहना है मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें