फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने बालिका से किया रेप

Tue, 25 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम पड़ोसी गांव के अधेड़ ने आठ साल  की बालिका के साथ दुराचार किया। घटना के वक्त उसके मां-बाप बाजार गए थे। घर लौटने पर घटना की जानकारी होने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पीड़िता को बयान और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन



बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की रविवार शाम घर में अकेली थी। उसके मां-बाप बाजार गए थे। इस दौरान उसके बगल गांव का एक अधेड़ पहुंचा। घर में किसी के न होने पर उसने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। मां-बाप के आने पर बच्ची ने इसकी जानकारी उन्हें दी। इस पर बच्ची को लेकर मां-बाप थाने पहुंचे। रात में ही पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी मुंजेहड़ी गांव निवासी करन हरिजन पुत्र भजन को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी नीरज पांडेय रात में पहुंचे थे। दूसरे दिन बच्ची मां की तहरीर पर अधेड़ करन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही बच्ची को बयान और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा फैली हुई है। लोगों का कहना है कि अधेड़ आरोपी और पीड़ित बच्ची की मां से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें