फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Sat, 09 Dec 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़/मानधाता। एक किशोरी के साथ एक युवक ने इलाहाबाद में बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह किशोरी को उसके ननिहाल में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर घरवाले उसे मानधाता थाने ले गए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। अब एएसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 15 साल की एक लड़की 28 नवंबर की शाम घर में अकेली थी। किशोरी की मां का आरोप है कि वह बीमार चल रही थी। इलाज कराने के लिए इलाहाबाद गई थी। इस बीच उसके मायके का एक युवक कार से किशोरी के घर पहुंच गया। किशोरी को अकेले देखकर उसे कार से जबरन इलाहाबाद ले जाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। बाद में ननिहाल छोड़कर फरार हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें