फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहा बदमाश रणजीत सिंह को पुलिस ने अकोढ़िया से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार चल रहा बदमाश रणजीत सिंह को मानधाता पुलिस ने अकोढ़िया से दबोचा लिया। वह जानलेवा हमला समेत कई मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।
विज्ञापन

मानधाता के अकोढ़िया निवासी रणजीत सिंह एटीएम लुटेरों का सरगना है। इसके अलावा जानलेवा हमले समेत कई मुकदमे उसके खिलाफ मानधाता थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए इलाके में मुनादी कराई। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी था। उसकी तलाश में मानधाता पुलिस और स्वॉट टीम भी लगी थी। सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर वह पुलिस के जाल में वह फंस गया। पुलिस ने उसे घर के करीब से दबोच लिया। इसके बाद उसे गुप्त स्थान पर लेकर चली गई। जहां उससे पूछताछ चल रही है। सीओ रानीगंज डा. अतुज अंजान त्रिपाठी ने बताया कि रणजीत सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही थीं। हो सकता है किसी टीम के हाथ लग गया हो।
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के खूझीकला निवासी लालजी गौड़ (40) पुत्र राजनारायण 26 जून को बेलखरनाथ रोड पर खड़ा होकर परिचित से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। लालजी के साथ बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लालजी की हालत गंभीर देख परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एसआरएन को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया था। इसलिए परिजन लालजी को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर गए। वहां शनिवार को उसकी सांसें थम गईं। खबर मिलने पर पत्नी राधा बिलखती रही। बेटी काजल, आंचल व बेटे आशीष के सिर से पिता का साया छिन गया। रविवार को परिजनों ने सई नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें