फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सरगर्मी के चलते वेश बदलकर कोर्ट पिता-पुत्र का हत्यारोपी रणजीत सिंह, किया सरेंडर

Thu, 12 Nov 2020 08:18 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बलीपुर में पिता-पुत्र की हत्या के एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस से बचने के लिए वह भेष बदलकर कोर्ट पहुंचा। पुलिस चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह व उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह की पड़ोसी शीतला प्रसाद व उनके दो पुत्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक राजेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शीतला व उसके दो पुत्रों रणजीत सिंह व विपिन सिंह, चंदा देवी पत्नी शीतला, प्रीती सिंह पत्नी रणजीत व प्रकाश सरोज के खिलाफ हत्या, घर में घुसकर मारपीट, गोली चलाकर दहशत फैलाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने प्रकाश सरोज, शीतला प्रसाद सिंह व चंदा देवी, प्रीती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

शीतला के पुत्र रणजीत व विपिन सिंह मौके से फरार हो गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। फरार रणजीत सिंह पुत्र शीतला प्रसाद ने बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना हो गई थी। इसके चलते पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी में लगी थी। बावजदू इसके रणजीत ने भेष बदलकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब एक हत्यारोपी विपिन सिंह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें