प्रतापगढ़। जिलाधिकारी आवास से ड्यूटी कर घर जाते समय एक माह पहले रानीगंज के बभनमई के करीब सड़क हादसे में होमगार्ड राम सजीवन व उसका साथी घायल हो गया था। मामले में घायल होमगार्ड के परिजनों ने जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित के परिजन अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए चक्कर काट रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बुधवार को रानीगंज थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। संवाद