फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चार फिट ऊंचा बना दिया रामवन गमन पथ, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनगंज से लालगोपालगंज बने राम वन गमन पथ के नवीनीकरण में मानक की अनदेखी ने ग्रामीणों के सामने समस्या पैदा कर दी है। जलभराव और हादसों की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेजते हुए टेढ़ा बने पथ को दुरुस्त कराने को कहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने जलभराव की समस्या आने पर वैकल्पिक इंतजाम करा रहा है।
विज्ञापन

महाकुंभ को लेकर प्रयागराज-अयोध्या के साथ लखनऊ-प्रयागराज राजमार्गों से जुड़े संपर्क मार्गों के नवीनीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। 13 जनवरी तक कार्य पूरा करने का आदेश शासन ने दिया है। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग से जुड़ने वाले मोहनगंज से लालगोपालगंज तक राम वन गमन मार्ग के चौड़ीकरण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दी गई थी।
करीब एक माह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण के साथ ही नवीनीकरण का कार्य किया है। मार्ग करीब तीन से चार फिट ऊंचा बन जाने से करीब 12 गांव प्रभावित हैं। जलनिकासी बाधित होने से बस्ती तक गंदा पानी पहुंच रहा है। जब यह हाल अभी है तो बरसात में हालात बद से बदतर होने की संभावना है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने का आदेश दिया। आनन फानन में लोक निर्माण विभाग ने कुंडा-जेठवारा मार्ग की आबादी के बीच वैकल्पिक नाली की व्यवस्था कराई।
बावजूद इसके मार्ग अधिक ऊंचा होने से पानी आबादी में भर रहा है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखकर सड़क को दुरूस्त करने का आदेश दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि तीन से चार फिट ऊंचा मार्ग होने के चलते कुंडा-जेठवारा मार्ग पर जल निकासी की समस्या हो रही है। जिसे जल्द ही दुरुस्त कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें