फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर ढाई वर्ष से राम विराजमान

Sat, 13 Jan 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सदर ब्लाक में प्रमुख की कुर्सी पर राम दरबार की रखी तस्वीर। संवाद
विज्ञापन
पूरे बेदुआ स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बगल में ब्लॉक प्रमुख का चैंबर है। 2021 के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शेषा देवी निर्वाचित हुईं। निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कार्यालय में अपनी कुर्सी पर विधि विधान से राम दरबार को स्थापित किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी रामदरबार से कुछ दूरी पर रखी गई। प्रतिदिन सबसे पहले प्रभु श्रीराम की आरती उतारी जाती है। यही नहीं विकास कार्यों की महत्वपूर्ण फाइलें भी सबसे पहले राम दरबार ही पहुंचती हैं।
ब्लॉक प्रमुख शेषा देवी ने बताया कि वह अपना कार्य दूसरी कुर्सी पर बैठकर करती हैं। लगातार पांंच वर्षों तक प्रभु राम का दरबार मुख्य कुर्सी पर विराजमान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें