राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए सजने लगा मनगढ़ भक्तिधाम। संवाद
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगद्गुरु कृपालु महाराज भक्ति धाम, मनगढ़ को दिव्य और अलौकिक तरीके से सजाया जाएगा।
कुंडा से पांच किलोमीटर दूर स्थित जगद्गुरु कृपालु महाराज की जन्मस्थली भक्ति धाम, मनगढ़ सतरंगी रोशनी और फूल मालाओं से सजेगी। धाम में सबसे पहले श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा, फिर धाम की अध्यक्ष डॉ.विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी की मौजूदगी में हजारों सत्संगी भजन-कीर्तन कर प्रभु राम के आने का जश्न मनाएंगे।
धाम के व्यवस्थापक योगेश भाटिया ने बताया कि 22 जनवरी के लिए सभी प्रकार की तैयारियां करने के लिए कहा गया है। इसमें पूरा मनगढ़ धाम सतरंगी झालरों तथा फूल मालाओं से सजेगा। धाम पर आने वाले भक्तों को दर्शन के बाद धाम में तैयार महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।