फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में मिले भरत और राम

विज्ञापन
सगरा सुन्दरपुर में आयोजित भरत मिलाप मेले में गले मिलते राम व भरत। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भरत मिलाप देखने उमड़े लोग, भोर में राम-भरत मिले गले
विज्ञापन

झांकियों पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधी समा
सांसद ने उतारी मर्यादा पुुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की आरती
सगरा सुंदरपुर। स्थानीय बाजार में शुक्रवार की रात भरत मिलाप देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह प्रभु श्रीराम व भरत से गले मिले तो लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे। रात भर जय श्री राम के जयकारों के बीच झांकियों पर कलाकारों को कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

सगरा सुंदरपुर बाजार में शुक्रवार की रात आठ बजते ही भरत मिलाप देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमडने लगी। कुछ देर बाद ही विभिन्न झांकियों के पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहे। बाजार में लगी दुकानों पर जलेबी व चाट का लोगों ने आनंद उठाया और महिलाओं व बच्चों ने खिलौने समेत अन्य सामान खरीदते देखे गए। रात भर झांकियों को देखने के दौरान जय श्री राम के जयकारे लगते रहे। लेकिन भरत मिलाप में भोर का नजारा देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क के दोनों ओर विद्युत की सजावट देखते ही बन रही थी। उधर रावण की लंका पर विजय हासिल कर प्रभु श्रीराम के साथ माता सीता व भाई लक्ष्मण के अयोध्या पहुंचते ही लोग पुष्पवर्षा करने लगे। इस दौरान जब राम-लक्ष्मण व भरत-शत्रुघन एक दूसरे के गले मिले तो भावुक दृश्य देख लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद संगमलाल गुप्ता ने प्रभू श्रीराम व माता सीता की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि भरत मिलाप हमें भाईचारा की मजबूती का संदेश दिया करता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए भुवनेश्वर शुक्ल, राम निवास मिश्र, रामराज पांडेय, अनंत बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, रामकिशोर मिश्र को भरत मिलाप कमेटी द्वारा सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। भरत मिलाप कमेटी में आयोजन शिवम द्विवेदी ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। स्वागत संयोजक राम नयन वर्मा ने किया। इस मौके पर आरपी वर्मा, ब्रम्हकांत दुबे, संजय शुक्ला, राजेंद्र पांडेय, राजेश मिश्र, शिवम त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, चंचल शुक्ल, राधेश्याम जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, श्रवण कुमार मिश्र, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सगरा सुन्दरपुर में आयोजित भरत मिलाप मेले में गले मिलते राम व भरत।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें