फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गवाही देने पर हुई थी राजकमार की हत्या, डंडा बरामद

Thu, 07 Dec 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गवाही देने पर हुई थी राजकमार की हत्या, डंडा बरामद
विज्ञापन

- मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
आसपुर देवसरा। मुकदमे की गवाही देने पर राजकुमार की हत्या की गई थी। कोर्ट में सरेंडर करने वाले मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा के नचरौला गांव में 21 नवंबर की सुबह राज कुमार नहर के किनारे खून से लथपथ मिला था। उपचार के लिए प्रयागराज ले जाते उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने नामजदगी से इतर घटना की जांच के बाद सचिन यादव व शिवम तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस का शिकंजा लगातार कसता देख नचरौला गांव के मुख्य आरोपी अतुल यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट की अनुमति के बाद बुधवार को पुलिस ने उसे 10 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस आरोपी अतुल को लेकर गांव पहुंची। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त अतुल ने बताया कि एससीएसटी के दर्ज मुकदमे में राजकुमार गवाह था। जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें