फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फांसी पर लटकती मिली युवती, हत्या का आरोप

Thu, 07 Dec 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक अलका सरोज। फाइल फोटो
विज्ञापन
फांसी पर लटकती मिली युवती, हत्या का आरोप
विज्ञापन

- कार्रवाई के लिए ननिहालवालों ने थाना घेरा, जेठवारा थाना क्षेत्र के सूरियावन का पुरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डेरवा। जेठवारा थाना क्षेत्र के सूरियावन का पुरवा की रहने वाली अल्का का शव बुधवार की सुबह कमरे के भीतर फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर ननिहाल से पहुंचे लोग सौतेली मां व पिता पर हत्या का आरोप लगाने लगे। बाद में थाने का घेराव कर हंगामा किया।
सूरियावन का पुरवा निवासी बृजेश सरोज बुधवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाजार गया था। लौटने पर कमरे के भीतर बेटी अल्का (18) फांसी के फंदे पर लटकती मिली। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। जानकारी मिलने पर प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के बोडीपुर से अल्का के मामा शिव बहादुर सरोज परिजनों के साथ पहुंचे। आरोप लगाया कि बहन की मौत के बाद बृजेश ने दूसरा विवाह कर लिया। सौतेली मां व बृजेश अक्सर उसकी भांजी की पिटाई करते थे। दोनों ने उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया है। अल्का का छोटा भाई कुणाल रोता बिलखता रहा। ग्रामीणों के अनुसार सौतेली मां के आने के बाद भाई-बहन अपने बाबा के साथ रहते थे। आक्रोशित ननिहाल के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी आई है। डॉक्टरों ने विसरा भी सुरक्षित कर लिया है। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




-


किशोरी से छेड़खानी पर मिली धमकी
कोहड़ौर। थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ गांव का ही युवक आए दिन छेड़छाड़ करता है। रविवार रात किशोरी की मां की गैर मौजूदगी में बर्तन धुलते समय युवक ने छेड़खानी की। शोरशराबा करने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर रही है। संवाद


-
पिस्टल व चार बम के साथ दो गिरफ्तार
रानीगंज। मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान देवासा तिराहे पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को संदेह होने पर रोका। पुलिस को देख बाइकसवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पिस्टल व चार बम बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए रैनी सतखारिया निवासी चंद्र प्रकाश पाल व देवासा निवासी अनिल सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन




चोरी की बाइक समेत चोर को पकड़ा
संडवाचंद्रिका। अंतू थाने के उपरीक्षक शिवपूजन यादव बुधवार को रूमा डिग्री कॉलेज के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान काले रंग की बाइक संग एक युवक को रोका। वह भागने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोर लोहंगपट्टी गोबरी निवासी रोशन लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। संवाद

मृतक अलका सरोज। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें