प्रतापगढ़ संसदीय सीट और कौशाम्बी संसदीय सीट पर प्रत्याशियों को मिलने वाली जीत जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह का राजनीतिक कद तय करेगा। दोनों सीटों पर राजाभैया ने भाजपा प्रत्याशी का खुलकर विरोध भले ही नहीं किया, मगर जनता के अपना संदेश पहुंचाने में सफल रहे।
मंगलवार को आने वाला चुनाव परिणाम कुंडा विधायक राजाभैया के जिले में जनता के बीच प्रभाव को भी प्रकट करेगा। कौशाम्बी और प्रतापगढ़ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ मतदान करने का संदेश देने में सफल रहे थे। वह सार्वजनिक तौर पर भी कह रहे थे कि हम किसी पार्टी का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि प्रत्याशियों के आचार-व्यवहार उचित नहीं होने के कारण हम समर्थन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि अगर दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ता है, तो राजनीतिक दल इसकी बहुत बड़ी वजह राजाभैया को भी मानेंगे। फिलहाल मंगलवार को आने वाला परिणाम राजाभैया के राजनीतिक कद को निर्धारित करेगा।