फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम श्याम की मदद को आगे आए राजाभैया, इलाज के लिए दिए पांच लाख

विज्ञापन
Rajabhaiya came forward to help Anupam Shyam, given five lakhs for treatment
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सोनू सूद व मनोज वाजपेयी के बाद अब किडनी की बीमारी से जूझ रहे टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा की मदद के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राघुराज प्रताप सिंह राजाभैया आगे आए हैं। इलाज के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये की मदद की है। मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में अनुपम का इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि उनकी तबियत में सुधार हुआ है। उन्हें आईसीयू से निकालकर डायलिसिस के लिए प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा की तबियत इन दिनों खराब चल रही है। उन्हें किडनी में दिक्कत है। करीब सालभर से उन्हें किडनी की समस्या है। मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। उनका इलाज मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में चल रहा है।
आर्थिक तंगी के चलते उनके इलाज में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इलाज के लिए मदद की अपील की थी। जानकारी होने के बाद अब लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सिने अभिनेता सोने सूद व मनोज वाजपेयी के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा ने बताया कि राजाभैया ने इलाज के लिए पांच लाख रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया है। तीन लाख रुपये खाते में भेजे जा चुके हैं। शेष दो लाख रुपये शुक्रवार को भेजे जाएंगे। अनुपम श्याम ओझा के भाई कंचन ओझा ने राजाभैया को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन

जेल से 9 विचाराधीन बंदी अंतरिम जमानत पर छूटे
जिला कारागार में निरूद्ध सात साल तक की आपराधिक सजा वाले 9 विचाराधीन बंदियों को गुरुवार को जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। अब तक कुल 228 विचाराधीन बदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश न्यायिक अधिकारियों द्वारा दिया जा चुका है।
कहानी संग्रह सबक का हुआ लोकार्पण
सृजना साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में कवि प्रेम कुमार की कहानियों के संग्रह सबक का लोकार्पण गुरुवार को अजीत नगर कार्यालय पर हुआ। एलायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय एडवाइरज समाजसेवी रोशनलाल ने कहा कि सबक की कहानियों की जितनी सराहना की जाए कम है। प्रेम कुमार को लोक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डा. दयाराम मौर्य ने की। संचालन अनिल कुमार निलय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें