फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया ने दिया अखिलेश यादव को जवाब, कहा उनके लिए ...

Fri, 03 May 2019 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक राजा भैया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुंडा में गुरुवार को सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के समर्थन में आयोजित सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करारे हमले के जवाब में कुंडा के विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर राजाभैया के सियासी हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अखिलेश यादव के राजनीतिक हमले का जवाब देते नजर आ रहे हैं। राजाभैया ने सपा अध्यक्ष के हमले के जवाब में कहा कि सपा में जाना कौन चाहता है। हां, अखिलेश के लिए जनसत्ता दल के दरवाजे खुले हैं। दरअसल, अखिलेश प्रदेशभर के राजपूतों से नाराज हैं। 


गौरतलब है कि गुरुवार को कुंडा में आयोजित जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजाभैया को निशाने पर लिया था। उन्होंने राजाभैया को धमकीदार बताते हुए कहा था कि अब उनके लिए सपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं।  चाहे इसके लिए कितना भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाए। गुरुवार को सपा मुखिया व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वार पर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने जवाब दिया।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान राजाभैया ने कहा कि अखिलेश पूरे प्रदेश के राजपूतों से नाराज हैं। वह इतने पर नहीं रुके। बोले, सपा में जाना ही कौन चाहता है। उन्होंने तो अपना खुद का दल बनाया है। मैंने अपने जीवन में कभी झूठ नहीं बोला। जो वादा किया था उसे निभाया। राज्यसभा चुनाव में यही कहा था कि सपा जीतेगी, बसपा हारेगी। वही हुआ भी।

जनता का ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है। कौशांबी और प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर वह मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। यदि कभी अखिलेश यादव को जरूरत पड़े तो जनसत्ता दल के दरवाजे उनके लिए खुले रहेंगे। वह कभी किसी को धोखा नहीं देते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें