शेखपुर चौराहे पर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
शनिवार को शेखपुर आशिक गांव से ताजिया का जुलूस निकलेगा। इसके पहले गांव के आसपास पीएसी के 100 जवान, कुंडा, नवाबगंज, हथिगवां , बाघराय, मानिकपुर, संग्रामगढ़ थाने की पुलिस व कौशाम्बी के पुलिसकर्मियों को बुलाकर तैनात किया गया है। शेखपुर आशिक गांव के पास हनुमान मंदिर में शनिवार को केवल पुरोहित को ही पूजन करने की अनुमति दी गई है। वहां अन्य किसी प्रकार के आयोजन की मनाही है।
शेखपुर गांव में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
100 से अधिक लोग पाबंद भी किए गए
आशिकपुर गांव के तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर एसपी सतपाल अंतिल ने पूर्व मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह, अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय सहित 13 लोगों को भदरी महल में नजरबंद किया है। गांव के आसपास सभी पक्षों को पुरानी परंपरा के अनुसार ही जुलूस निकालने को कहा गया है। गांव के माहौल को देखते हुए 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने पाबंद भी किया है। संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है।
नजरबंद किए गए निर्भय सिंह हनुमान मंदिर में पूजा करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
कई थानों की पुलिस को किया गया है तैनात
एसपी के मुताबिक प्रयागराज- लखनऊ हाईवे पर शनिवार को ताजिया का जुलूस निकलने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल का पहरा भी रहेगा। सुरक्षा का घेरा कड़ा किया गया है। कुंडा कोतवाल कमलेश कुमार पाल ने बताया कि सर्किल के सभी थाने की पुलिस, कौशाम्बी पुलिस संग पीएसी की तैनाती हुई है। राजा उदय प्रताप सिंह नजरबंद किए गए लोगों की निगरानी के लिए भदरी महल, हनुमान मंदिर व शेखपुर आशिक गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार को ताजिया का जुलूस के दौरान भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।