बारिश की रिमझिम फुहारों ने गुरुवार सुबह ठंड का अहसास करा दिया। रात में पंखा चलाकर सोने वाले लोगों को सुबह चद्दर ओढ़ना पड़ गया। हालांकि गुरुवार की सुबह हुई बरसात से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे।
गुरुवार को सूर्य निकलने के पहले ही आसमान से पानी की बूंदें टपकने लगीं। भोर में हुई बरसात के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर बरसात होती रही। संडवाचंद्रिका इलाके में दिनभर में कई बार रुक-रुक कर बारिश हुई।
जिले के अधिकांश भागों जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं कुछ इलाकों में पानी की फुहारों ने स्कूली बच्चों को भिगोया। आसमान में बादल छाने और बरसात का क्रम कई दिन से जारी रहने से ठंड ने दस्तक दे दी है। रात में पंखा चलाकर सोने वाले लोगों को भोर में चद्दर ओढ़ना पड़ रहा है। गुरुवार को 2.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना नेे बताया कि आसमान में छाए बादल अगले सप्ताह तक रुक-रुक कर बरसात करते रहेंगे।