फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्नान पर्व पर रेलवे ने चलाई चार स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम में लगे माघ मेला के पहले स्नान पर्व पर शनिवार को रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। वहीं, परिवहन निगम ने 40 मेला बसों का संचालन स्नान पर्व के पहले दिन किया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफाॅर्म पर जीआरपी व आरपीएफ के 35 जवानों की तैनाती रही।
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि माघ मेला के पहले स्नान पर्व पर जंक्शन से होकर चार मेला स्पेशल ट्रेनें गुजरीं। एआरएम ए आलम ने बताया कि स्नान पर्व के पहले दिन मेला स्पेशल बसें डिपो में खड़ी रहीं। यात्रियों के भीड़ को देखते हुए बसों का संचालन किया गया। 40 बसें माघ मेला भेजी गईं।
अप-डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त, विलंब से पहुंचीं छह ट्रेनें
प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली अप-डाउन जनता एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। छह ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि जनता निरस्त रहीं। पद्मावत एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, मां बेल्हा देवी धाम सुपरफास्ट दो-दो घंटे, हावड़ा -अमृतसर पंजाबमेल ढाई घंटे, पीआरएल पैसेंजर डेढ़ घंटे और अर्चना एक्सप्रेस व आनंद विहार टर्मिनल एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें