फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगा रही रेलवे को चूना

Tue, 23 Dec 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से ट्रेनों का संचालन तो प्रभावित हो ही गया है अब रेलवे के खजाने को भी चूना लग रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्री अपना टिकट वापस कर रहे हैं। ऐसे में रेलवे की आमदनी भी प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन

दिसंबर माह के पहले सप्ताह से शुरू कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोहरे के असर से ट्रेनें लेट हो रही हैं तो ठंड से लोग यात्रा का निरस्त कर दे रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हाबड़ा जाने वाले ट्रेनों के विलंब और निरस्त होने के चलते टिकट वापस कर रहे हैं।  अफसरों की मानें तो हर दिन कम से कम बीस हजार रुपये के अनारक्षित और तीस हजार से अधिक के आरक्षित टिकटों की वापसी हो रही है। सीआरएस भाईलाल रजक का कहना है कि ट्रेनें निरस्त और लेट होने की वजह से आरक्षित और अनारक्षित टिकट वापस कर रहे हैं।
कोहरे और ठंड के चलते अनिश्चित चल रही वन एएफ, टू एएफ और प्रयाग से लखनऊ जाने वाली पीआरएल को रेल प्रशासन ने निरस्त कर दिया। जबकि सरयू एक्सप्रेस आठ, जनता एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चलने की सूचना स्टेशन पर रही। ट्रेनों के निरस्त और लेट होने से दैनिक यात्रियों के साथ ही दूरदराज का सफर करने वाले यात्रियों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें