फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाटक की मांग को लेकर रेलमंत्री से मिलेंगे ग्रामीण

Tue, 27 Jan 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद रेल खंड पर सूर्यगढ़ गांव के पास बंद रेलवे गेट खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीण एक फरवरी को रेलमंत्री से मिलने नई दिल्ली जाएंगे। 26 जनवरी को ग्रामीणों ने इस समस्या को सांसद कुंवर हरिवंश के सामने रखा था। समस्या के समाधान के लिए सांसद ने ग्रामीणों को दिल्ली बुलाया है। सूर्यगढ़ गांव के पास सिंचाई विभाग की नहर पर रेलवे का मानवविहीन गेट है। सूर्यगढ़ के अलावा करीब पचास गांव के ग्रामीण इसी गेट के रास्ते से आते-जाते हैं। संयोग की बात है कि गांव में जाने के लिए यही एक मात्र रास्ता है।
विज्ञापन


 जिसको डेढ़ साल पहले 16 फरवरी 2013 को रेल प्रशासन ने बंद करा दिया। तर्क दिया कि रास्ते के लिए रेल प्रशासन की परमिशन नहीं हैं। इससे ट्रेन हादसा हो सकता है। रास्ता बंद होने से खफा ग्रामीणों ने आंदोलन किया। रेल पटरी पर लेट गए थे। मामला बढ़ता देख पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने गांव में जाने के लिए रोड अंडर ब्रिज(आरयूबी) बनाने का आश्वासन दिया था। मौके पर डीआरएम जयदीप राय भी अधिकारियों के साथ पहुंचे। मगर दुर्भाग्य रास्ता दोबारा नहीं खुल सका और नही आरयूबी ही बन पाया। पूर्व सांसद के आश्वासन के बाद भी जब आरयूबी नहीं बना तो विमल चंद्र मिश्र, संतोष मिश्र व रामभारत के साथ ग्रामीण 26 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचे और वर्तमान सांसद कुंवर हरिवंश सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने रास्ते की मांग उनसे की। ग्रामीणों ने बताया कि सांसद 1 फरवरी को रेलमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने गांव के लोगों को भी उस दिन दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें