फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर में रायबरेली के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर के घुइसरनाथ धाम के करीब बुधवार की शाम बाइक की आमने-सामने टक्कर में रायबरेली के युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवती घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

रायबरेली के जायस थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी 22 वर्षीय विशाल सिंह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मंगलवार को खुशी के माहौल में सगाई हुई थी। बुधवार को वह परिजनों से दोस्तों के साथ घुइसरनाथ जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। शाम को घुइसरनाथ धाम के करीब सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
टक्कर लगने से विशाल व उसकी बाइक पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि महिला बाल-बाल बच गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी की पुलिस की सूचना पर पिता धुन्नी सिंह समेत रिश्तेदार पहुंचे। बेटे का शव देख धुन्नी बेसुध हो गया। परिजनों के रोने बिलखने से अस्पताल में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें