फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदेव मंदिर में फंदे से लटकता मिला पुजारी का शव

Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदेव बाबा के मंदिर में पुजारी का शव फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीण दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे तो उन्हें जानकारी हो सकी। स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग गांव में हरदेव बाबा का मंदिर है। मंदिर परिसर में ही दो कमरे बने हैं। एक कमरे में करीब पांच वर्षों से रामखेलावन पटेल उर्फ अपरबल बाबा निवासी रामबक्श का पुरवा बिकरा थाना जेठवारा रहते थे। भिक्षाटन के साथ ही ग्रामीणों के भेजे गए भोजन से उनकी दिनचर्या चलती थी। रविवार की सुबह वह पूजन-अर्चन करने वालों को नहीं दिखाई पड़े।
विज्ञापन


लोग मंदिर परिसर में स्थित उनके कमरे पर गए। देखा तो भीतर से दरवाजा बंद था। लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा तो अपरबल बाबा की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी। उनके गले में गमछा बंधा था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। छानबीन के बाद उनके परिजनों को बुलाया। भतीजे कमलेश ने पुलिस को लिखकर दिया कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। परिवार के लोग उनसे बराबर मिलने भी आया करते थे। वह अविवाहित थे। एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुजारी ने आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें