फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से चलेगी जनता, 22 सितंबर तक निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जंघई में हो रहे रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की वजह से तीन से 22 सिंतबर तक आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। मां बेल्हादेवी धाम जंक्शन से जनता एक्सप्रेस का संचालन होगा। जबकि पंजाबमेल, इंटरसिटी और नीलांचल एक्सप्रेस सुल्तानपुर के रास्ते से जाएंगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि जंघई में ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते रेलवे बोर्ड ने जनता एक्सप्रेस का संचालन मां बेल्हादेवी जंक्शन से करने का फैसला लिया है। वहीं, पंजाबमेल, इंटरसिटी और नीलांचल एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है। तीनों ट्रेनें जफराबाद, सुल्तानपुर के रास्ते वाराणसी जाएगी और उसी रास्ते लखनऊ निकल जाएगी।
ट्रेन का नाम निरस्त
रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी तीन से 22 सितंबर तक
वीपी पैसेंजर तीन से 22 सितंबर तक
बीएल पैसेंजर तीन से 22 सितंबर तक
काशी-विश्वनाथ एक्सप्रेस 11 से 15 सितंबर तक
लखनऊ से वाराणसी से जाने वाली इंटरसिटी तीन से 22 सितंबर तक
मरुधर एक्सप्रेस 12 सितंबर को निरस्त
गरीब रथ एक्सप्रेस 13 सितंबर को निरस्त रहेगी
जनता एक्सप्रेस का संचालन मां बेल्हादेवी जंक्शन से होगा, वहीं पंजाबमेल दो से 21 सितंबर तक, लखनऊ-वाराणसी इंटर सिटी तीन से 22 सितंबर तक, नीलांचल तीन से 20 सितंबर तक तीनों ट्रेनों का संचालन सुल्तानपुर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें