फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अराजकतत्वों ने तोड़ी बुद्ध की प्रतिमा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सदर बाजार में अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात भगवान बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे आक्रोशित बौद्ध भक्तों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया। चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा ऐसी घटना हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सदर बाजार बेल्हा देवी पुल के करीब पूज्य भंतों ने बुद्ध प्रतिमा स्थापित की थी। जहां अनुयायी पूजा करते चले आ रहे हैं। शुक्रवार की रात शरारतीतत्वों ने बुद्ध प्रतिमा तोड़कर नदी की ओर फेंक दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर बौद्ध धर्म के मानने वालों का जमघट लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दूसरी मूर्ति स्थापित कराई, तब जाकर लोग शांत हुए। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटना दोबारा होती है तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर भंते करुण रखित, कामता प्रसाद बौद्ध, रामकरन, अभिषेक प्रताप, सजनलाल, डॉ. अजय कुमार बौद्ध समेत अन्य लोग मौजूद रहे। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि माहौल खराब करने वाले शरारतीतत्वों की तलाश में सीसीटीवी खंगाली जा रही है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें