फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 25 से पट्टी और मंगरौरा के लिए शुरू होगी जनता बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी और मंगरौरा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 25 फरवरी से परिवहन निगम मंगरौरा के लिए एक और पट्टी के लिए दो जनता बस सेवा का संचालन शुरू करने जा रहा है। ऐसे में होली पर घर आने वालों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो के प्रभारी एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो से 13 जनता बस सेवा का संचालन किया जाएगा। जनता बस सेवा से सफर तय करने वाले यात्रियों को किराये में 20 प्रतिशत छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ से मुंगरा बादशाहपुर के लिए दो और सांगीपुर के लिए एक बस का संचालन किया जा रहा है।
25 फरवरी से मंगरौरा के लिए एक तो पट्टी के लिए दो जनता बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रयास रहेगा कि सैफाबाद व बीरापुर के लिए एक-एक जनता बस जल्द शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें