फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर घटिया खानपान और गंदगी का अंबार

Sat, 07 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेने रेल मंत्रालय से आई यात्री सुविधा कमेटी को घटिया खानपान और गंदगी मिली। पानी की समस्या और गंदगी देख टीम का माथा ठनक गया। टीम के सदस्यों ने जांच रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपने की बात कही है। रेल मंत्रालय की ओर से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का सत्यापन करने निकली पांच सदस्यीय टीम दोपहर को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम के राकेश सिंह की अगुवाई में सदस्यों ने स्टेशन, प्लेटफार्म और वेटिंग हाल का विधिवत निरीक्षण किया। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म एक पर बने स्टाल पर पहुंची टीम को घटिया खान-पान की शिकायत मिली।
विज्ञापन


प्लेटफार्म एक के रेलवे ट्रैक पर गंदगी मिली। इसी प्लेटफार्म के शेड की ओर टीम ने नजर दौड़ाई तो उनका माथा ठनक गया। स्टेशन अधीक्षक दफ्तर, लॉबी और वेटिंग हाल के सामने लंबे-लंबे जाले लटक रहे थे। वेटिंग हाल में बदबू और गंदगी दिखी। टीम के सदस्यों ने डिप्टी एसएस एपी उपाध्याय से इस बारे में वार्ता की। उनको खान-पान, पेयजल और सफाई में सुधार किए जाने के लिए कहा। कमेटी के सदस्यों ने इसके पूर्व अंतू, चिलबिला रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। सूर्यगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से ग्रामीणों को आ रही समस्याओं को भी देखा। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाअध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, डिप्टी एसएस एपी उपाध्याय, सीडीओ दिनेश यादव, सीआईटी एसएन पांडेय, सीएमआई आरएस चौरसिया, एसीएम राजन पॉल, एसएम इबरार अहमद समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें