फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>एक साथ गूंजे मंत्र, आयतें, एक दूजे के हुए 101 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। एक ओर मंत्रों की गूंज के साथ शुभ मूहूर्त में कन्याओं के हाथ पीले हो रहे थे, तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के साथ शहजादी ने निकाह कुबूल किया। सामूहिक विवाह समारोह में 101 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। यह नजारा शनिवार को कुंडा के बजरंग महाविद्यालय में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नजर आया। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने दूल्हों समेत बरातियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट तथा राजा भैया यूथ ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 100 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। वहीं 1 जोड़े का निकाह भी कराया गया। सामूहिक विवाह से पहले नगर भ्रमण करते हुए बरात बजरंग महाविद्यालय पहुंची तो एमएलएसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने बरातियों का स्वागत किया।
द्वारपूजा के बाद कन्यादान की रस्म भी महाविद्यालय परिसर में निभाई गयी। दोपहर में राजा भैया ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की थी। व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राजा भैया के पुत्र शिवराज सिंह, डॉ. केएन ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, बीएन सिंह, ब्लॉक प्रमुख रमेश सरोज, रामचन्दर सरोज, रामयश सरोज, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, विनोद पटेल, विजय पांडेय, इंद्रदेव पटेल, प्रधान विनोद यादव, बऊआ त्रिपाठी, सज्जन शुक्ल, संजय जायसवाल समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपहार में दी गई एलईडी टीवी
शनिवार को एक दूजे के हुए 101 जोड़ों को राजा भैया यूथ बिग्रेड की ओर से तरह-तरह के उपहार दिए गए। कार्यकर्ताओं ने उपहार के रूप में साइकिल, बेड, बाक्स, एलईडी टीवी, मेज, अलमारी, कसहड़ा, बटुआ समेत गृहस्थी के सभी आवश्यक सामान भेंट किए।

चार सेक्टरों में हुई भोजन की व्यवस्था
राजा भैया यूथ बिग्रेड की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह और निकाह में आने वाले मेहमानों के भोजन की व्यवस्था टीपी इंटर कॉलेज में की गई थी। कॉलेज परिसर में चार सेक्टर बनाए गए थे। बाबागंज सेक्टर की जिम्मेदारी पंकज सिंह, कुंडा की संतोष सिंह, कालाकांकर की रमेश सरोज, बिहार ब्लॉक की व्यवस्था रामचंद्र सरोज, डब्बू सिंह और अनुभव यादव को दी गई।
दुल्हन की तरह सजाया गया था बजरंग डिग्री कॉलेज
राजा भैया यूथ बिग्रेड की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कार्यक्रम स्थल को बजरंग डिग्री कॉलेज को चारों तरफ से दुल्हन की तरह सजाया गया। यही नहीं टीपी इंटर कॉलेज और रानी गिरिजा देवी कॉलेज को भी भव्य तरीके से फूल मालाओं से सजाया गया था।

एक साथ निकली 101 दूल्हों की बरात, फिल्मी गीतों पर थिरकते रहे बराती सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए निकली 101 दूल्हों की बरात को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग छतों से बरात को निहार रहे थे। डीजे के गाने पर बराती नाचते गाते कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें