फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मोबाइल पर अश्लील बात करने से नाराज महिला ने जीप चालक की चप्पल से की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरापुर। मोबाइल पर अश्लील बात करने से नाराज एक महिला ने शनिवार को सरेआम बाजार में जीप चालक की चप्पल से पिटाई कर दी। महिला पीटने के दौरान उस पर गंभीर आरोप भी लगा रही थी। इस दौरान जामताली बाजार में तमाशबीनों का मजमा लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को हिरासत में लेकर चली गई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक जीप चालक को भरे बाजार महिला ने चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। सरेआम चालक की पिटाई देख लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। हर कोई माजरा समझने की कोशिश में लगा रहा। लोगों के पूछने पर महिला ने बताया कि मायके जाने के लिए जीप बुक की थी। जीप चालक उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। आए दिन फोन कर अश्लील बातें करता था। चेतावनी के बाद भी वह मान नहीं रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस भी महिला से जानकारी के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी जीप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-
पीएचसी के चौकीदार की सड़क दुर्घटना में मौत
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
परियावां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदलाबाद के चौकीदार की सड़क हादसे में मौत हो गई।
नवाबगंज के दयामऊ अदलाबाद में राम भवन पटेल (32) विगत 5 वर्षों से अतिरिक्त पीएचसी आदलाबाद में स्वीपर/ चौकीदार के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को अस्पताल बंद होने के बाद किसी काम से बाइक से कुंडा गया था। जहां से वापस देर शाम को घर लौटने के दौरान अस्थवां गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने सेव वह घायल हो गया था।गंभीर रूप से घायल रामभवन को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया स्वास्थ्य विभाग के लोगों में शोक की लहर है। घटना की सूचना पर कालाकांकर सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार वर्मा , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र कैथवास सहित कर्मचारियों ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें